new
हिन्दी मीडियम: सामान्य अध्ययन फाउंडेशन कोर्स 2024 के लिए नया बैच दिनांक 26 जून 2023 को दोपहर 2 बजे से शुरू होने जा रहा है। Call: +919821982104 English Medium: Admission Open for GS Foundation Course 2024, 2025 & 2026 from 10 July 2023. Call: +919821982104
new
वैकल्पिक विषय: राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध (PSIR) की कक्षाएं हिन्दी और English में 7 अगस्त 2023 से शुरू होने जा रहा है। Call: +919821982104 Optional subject : Political Science and International Relations (under the guidance of Aditya Sir) is going to start from 7th August 2023. Call: +919821982104

स्टॉर्म शैडो मिसाइल

प्रसंग : रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी किया है कि यूक्रेनी विमानों ने ब्रिटेन द्वारा आपूर्ति की गई स्टॉर्म शैडो मिसाइलों से पूर्वी यूक्रेन में रूस के कब्जे वाले लुहांस्क शहर में दो औद्योगिक स्थलों पर हमला किया है।

स्टॉर्म शैडो मिसाइल के बारे में

  • यह गुप्त क्षमताओं वाली लम्बी दूरी की क्रूज मिसाइल है, जिसे ब्रिटेन और फ्रांस ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।
  • मिसाइल का उद्देश्य एयरबेस, रडार प्रतिष्ठानों, संचार केन्द्रों और बंदरगाह सुविधाओं जैसे उच्च–मूल्यवान स्थायी सम्पत्तियों पर हमला करना है।
  • चरम परिस्थितियों में संचालित होने में सक्षम यह हथियार ऑपरेटरों को एक परिष्कृत मिशन योजना प्रणाली के आधार पर अत्यधिक लचीली और गहरी भेदन क्षमता प्रदान करता है।
  • स्टॉर्म शैडो मिस्र, भारत, इटली, ग्रीस, सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की वायु सेना के साथ भी सेवा में है।

विशेषताएँ

  • इसे आमतौर पर हवा से दागा जाता है।
  • यह 450 किलोग्राम के पारम्परिक आयुध को 200 मील (300 किलोमीटर) तक ले जा सकता है।
  • इसका वजन 1.3 टन है और यह लगभग 5 मीटर लम्बी है।
  • यह मिसाइल ‘दागो और भूल जाओ’ तकनीक और पूरी तरह से स्वायत्त मार्गदर्शन से संचालित है। यह मिसाइल एक पैसिव इमेजिंग इन्फ्रारेड सीकर से लैस है।
  • लॉन्च से पहले मिसाइल को लक्ष्य के हर विवरण और लक्ष्य तक पहुँचने के लिए अपनाए जाने वाले रास्ते के साथ प्रोग्राम किया जाता है।
  • लॉन्च होने के बाद, अपने लक्ष्य पर पहुँचने से पहले दुश्मन रडार द्वारा पता लगाने से बचने के लिए यह कम ऊँचाई पर आ जाती है।
Share:
Share
Share
Scroll to Top