प्रसंग : ओरंग नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में दो वयस्क गैंडों की आपसी लड़ाई में एक गैंडे की मौत हो गई।
ओरंग राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के बारे में
- यह असम के दरांग और सोनितपुर जिलों में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित है।
- यह 1985 में एक अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया था और अप्रैल 1999 में एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
- यह 78.80 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है।
- यह देश का 49वाँ टाइगर रिजर्व है जिसे 2016 में अधिसूचित किया गया था।
- इसे मिनी काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (IUCN साइट) के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इन दोनों पार्कों में दलदल, जलधाराओं और घास के मैदानों से बना एक समान परिदृश्य है और ग्रेट इण्डियन वन–हॉर्नड राइनो (एक सिंग वाले भारतीय गैंडे) का निवास है।
जीव
- जैव–विविधता के मामले में समृद्ध इस पार्क में ग्रेट इण्डियन वन–हॉर्नड राइनोसेरोस, पिग्मी हॉग, हाथी, जंगली भैंस और बाघ शामिल हैं। यहाँ पक्षियों की अब तक 222 प्रजातियाँ दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से कुछ हैं–स्पॉट बिल्ड पेलिकन, व्हाइट पेलिकन, ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क, लेसर एडजुटेंट स्टॉर्क, ब्राह्मणी डक, बंगाल फ्लोरिकन आदि।
- सरीसृप प्रजातियों में इंडियन रॉक पायथन, ब्लैक क्रेट, किंग कोबरा, कोबरा, मॉनिटर छिपकली आदि प्रमुख हैं।
वनस्पति
- प्राकृतिक वन जिसमें स्टरकुलिया विलोसा, ज़िज़िफ़स जुजुबा, डालबर्गिया सिसू, बॉम्बैक्स सीइबा, लिटसेआ पोलीन्था की प्रजातियाँ शामिल हैं; गैर-जलीय पौधे आदि।