प्रसंग : म्यांमार सीमा के पास उड़ने वाली छिपकली की नई प्रजाति का नाम मिजोरम के नाम पर रखा गया है।

गेको मिजोरमेन्सिस के बारे में
- यह ‘गेको’ जीनस का ‘टाइकोजून (PTYCHOZOON)’ नामक एक सब–जीनस है।
- पूरी दुनिया में इनकी 13 प्रजातियाँ हैं और ये दक्षिण–पूर्व एशिया में पाई जाती हैं।
- इस प्रजाति का पता लगने से पहले मिजोरम में केवल एक प्रजाति टाइकोजून लियोनोटम या स्मूथ बैक्ड ग्लाइडिंग गीको पाई जाती थी।
- इसका पर्यावास मिजोरम के साथ बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड और कम्बोडिया के कुछ हिस्सों में फैला हुआ है।
- उड़ने वाले गेको के झिल्लीदार अंग और चपटी पूँछ होती है, जिससे उन्हें ग्लाइडिंग करने में मदद मिलती है।