प्रसंग : ‘द केप लेपर्ड ट्रस्ट’ नामक संस्था ने एक समर्पित वेबसाइट लॉन्च करते हुए ‘अन्तरराष्ट्रीय तेन्दुआ दिवस’ के आयोजन को अधिकृत किया है।
शुरुआत
- 13–17 मार्च 2023 को ‘ग्लोबल लेपर्ड कॉन्फ्रेंस’ में भाग ले रहे प्रतिभागियों के बीच ‘अन्तरराष्ट्रीय तेन्दुआ दिवस’ मनाने की सहमति बनी।
- 3 मई 2023 को कॉन्फ्रेंस की आयोजक संस्था ‘द केप लेपर्ड ट्रस्ट’ ने ‘इन्टरनेशनल लेपर्ड डे’ को समर्पित वेबसाइट लॉन्च करके इसकी आधिकारिक शुरुआत की है।
तेन्दुए के बारे में
- तेन्दुआ ‘पेन्थेरा’ जीनस के ‘बिग कैट’ समूह का सबसे छोटा सदस्य है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘पेन्थेरा पार्डस’ है।
- इसमें विभिन्न पर्यावासों तथा खाद्य–परिस्थितियों में अनुकूलित होने की विशेष क्षमता है।
- यह एक रात्रिचर जीव है, जो रात्रि में शिकार करता है।
भारत में तेन्दुओं की स्थिति
- बाघ संरक्षण प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय वन्यजीव संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से जारी अन्तिम रिपोर्ट ‘स्टेटस ऑफ लेपर्ड्स इन इंडिया, 2018’ के अनुसार 2014 की तुलना में 2018 में तेन्दुओं की अनुमानित संख्या 60% वृद्धि के साथ 12,852 हो गई है।
- वाशिंगटन कन्वेंशन अथवा ‘वन्यजीवों तथा वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अन्तरराष्ट्रीय व्यापार पर अभिसमय’ (CITES) के अन्तर्गत इसे परिशिष्ट–1 में सम्मिलित किया गया है।
- भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची–1 के अन्तर्गत भारत में तेन्दुए का शिकार प्रतिबंधित है।