प्रसंग : सीमा सड़क संगठन (BRO) ने बारालाचा ला दर्रे में फँसे 7 बच्चों सहित 76 पर्यटकों को बचाया।
बारालाचा ला अवस्थिति
- लेह–मनाली राजमार्ग के साथ स्थित एक उच्च पर्वत दर्रा है जो लद्दाख में लेह जिले और हिमाचल प्रदेश में लाहौल जिले को जोड़ता है।
- यह जांस्कर श्रेणी में भागा नदी के करीब स्थित है, जो सूर्यताल झील से निकलती है और चेनाब की एक सहायक नदी है।
- समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 16,040 फीट है और यह भारत के सबसे ऊँचे मोटरेबल दर्रों में से एक है।
सीमा सड़क संगठन (BRO)
- यह भारत का एक सड़क निर्माण बल है, जो सशस्त्र बलों को सहायता प्रदान करता है।
- इसका गठन 7 मई 1960 को भारत की सीमाओं को सुरक्षित करने और उत्तर और उत्तर–पूर्व के राज्यों के दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे के विकास के लिए किया गया था।
- BRO भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों और मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देशों में सड़क नेटवर्क का विकास और रखरखाव करता है।
- इसमें 19 राज्यों और तीन केन्द्र शासित प्रदेशों सहित अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार, ताजिकिस्तान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में बुनियादी ढाँचों का संचालन शामिल है।